बदायूं

Lakhimpur Kheri News: बुलेट मोटर साइकिल की टक्कर से युवक की मौत

Connect News 24

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में अमित (26) की बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार अपना वाहन लेकर भाग गया।

ग्राम सीकरी निवासी अमित खेतीबाड़ी और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके तीन बच्चों में दो बेटी और एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर अमित घर के बाहर सड़क पार कर रहे थे। तभी एक बुलेट मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में आई और उसे टक्कर मार दी। इससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे, तब तक बुलेट सवार भाग गया।

परिवार के लोग अमित को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। बाद में पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। अभी बुलेट सवार व्यक्ति का पता नहीं चला है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button