बरेली

बरेली में मकान में लगी आग: लपटों के बीच फंसा वकील का परिवार, लोगों ने सीढ़ी लगाकर बचाई जान

Connect News 24

Fire breaks out in lawyer house in Bareilly

पीड़ित कासिफ खान व अन्य लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कोहाड़ापीर में शनिवार तड़के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। घर में धुआं भरने से लोगों की नींद टूटी। घर में लपटें उठता देख चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने सीढ़ी लगाकर घर के लोगों को नीचे उतारा। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग में दो वाहन समेत काफी काफी सामान चल गया। 

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर में फैयाज बिल्डिंग के सामने एडवोकेट कासिफ खान का तीन मंजिला मकान है। तड़के करीब पौने चार बजे दूसरी मंजिल पर सो रहे कासिफ की नींद टूटी। उन्होंने देखा कि पूरे घर में धुआं फैला है। कॉल की तो नीचे माता-पिता भी धुएं में घिरे हुए थे। तब उन्होंने थाना पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी। 

ये भी पढ़ें- ‘साहब! मेरी पत्नी को बचा लो’: पड़ोसी के चंगुल में फंसकर आत्महत्या करने को तैयार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button