Bareilly: झूठ बोलकर किया निकाह, फिर पता चला कि शौहर दिलफेंक है, विरोध पर बीवी से किया ऐसा सलूक

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली की रहने वाली युवती से संभल के युवक ने झूठ बोलकर निकाह किया। निकाह के बाद शौहर की सच्चाई पता चलने पर विवाहिता ने विरोध किया। इस पर उसे प्रताड़ित किया गया। शौहर और ससुराल वालों ने पिटाई की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़ित विवाहिता ने धोखा देकर निकाह करने और गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाकर पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
कैंट थाना क्षेत्र की महिला का निकाह माता-पिता की मौत के बाद उसके भाइयों ने संभल के रियाजुद्दीन से किया था। रियाजुद्दीन ने खुद को अनाथ बताया था। निकाह के बाद वह कैंट क्षेत्र में ही कमरा लेकर रहने लगा और बहाने से कई दिनों तक गायब होने लगा।
ये भी पढ़ें- UP: इस शहर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट
कई लड़कियों से बात करता है शौहर
फोन चेक करने पर पता चला कि संभल में वह कई लड़कियों से बात करता है और उसका पूरा परिवार है। दहेज के लालच में परिवारवालों ने रियाजुद्दीन का निकाह दूसरी जगह तय कर किया। विवाहिता ने विरोध किया तो रियाजुद्दीन के परिजनों ने उसे पीटा, इससे उसका गर्भपात हो गया।



