केसीएमटी कैंपस – 2 में किया गया मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन
हरियाली तीज के शुभ अवसर पर पी.जी.आई. ऑफ़ मैनेजमेंट में किया गया मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन
पी. जी.आई. ऑफ मैनेजमेंट में B.Ed विभाग द्वारा हरियाली तीज के शुभ अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ की गई |

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी जी ने छात्रों को प्रतियोगिता के महत्व को समझाते हुए मेहंदी प्रतियोगिता के विषय में बताया |

भारतीय संस्कृति में मेहंदी का विशेष महत्व है और इससे व्यक्तित्व में निखार भी आता है। पाश्चात्य संस्कृति में टैटू बनवाने की परम्परा है जो कि शरीर के लिए घातक है।

इसके अतिरिक्त मेहंदी में कुछ औषधीय गुण भी समाहित हैं , जैसे – मेहंदी की शीतलता तनाव, सिर दर्द और बुखार से राहत दिलाती है। मेंहदी लगाने से त्वचा संबंधी कई रोग दूर होते हैं।

साथ ही त्वचा की खुश्की भी दूर होती है। नाखूनों को बढ़ाने में भी मेहंदी बहुत लाभकारी जड़ी बूटी है। छात्रों ने बढ़-चढ़कर मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया तथा एक-दूसरे के हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाई |

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान सलौनी गंगवार, तृतीय स्थान सोनी तथा सांत्वना स्थान पलक एवं सोहानी ने प्राप्त कर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया | महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी ने विजेताओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी |




