Uncategorized
Trending

गणतंत्र दिवस के अवसर पर केसीएमटी में मेधावी हुए सम्मानित।

झांकियों के माध्यम से दिये पर्यावरण संरक्षण के संदेश।

Connect News 24

खण्डेलवाल कालेज ऑफ मैनेजमेंट सांइस एण्ड टैक्नोलॉजी, बरेली के कालेज परिसर में 75वां गणतन्त्र दिवस बडे उत्साह, धूमधाम एवं भव्य समारोह के रूप में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन श्री गिरधर गोपाल रहे, जिन्होेंने ध्वजारोहण किया। प्रबन्ध निदेशक डॉ0 विनय खण्डेलवाल, महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ0 आर.के. सिंह एवं समस्त संकाय के प्रवक्ता आदि सम्मिलित हुए।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सभी विभागों के विद्यार्थियांे द्वारा परेड का आयोजन किया गया एवं एक से बढ़कर एक मनमोहक झॉंकियां जिनमें खेती किसानी का सामान, जल संरक्षण, प्राद्योगिकी, बायो डायबरसिटी इम्पोरटैन्ट एण्ड थ्रेयड, लोकल फॉर वोकल, भारत में निवेश के मार्ग, जैव विधिवता का महत्व एवं खतरे, आत्मनिर्भर भारत, सुरक्षात्मक वस्त्र, बाल स्वास्थ्य टीकाकरण, ड्रोन टैक्नोलॉजी, डेमोन्टाइजेशन, न्यूक्लियर ऐनर्जी, मानव स्वास्थ्य पर प्रस्तुत करने के साथ-साथ उनके विषय में पूरी जानकारी भी दी गयी। सभी विषयों के विद्यार्थियों द्वारा देश-भक्ति एवं तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। सभी संकाय के मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये।

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कि मै इस महाविद्यालय की प्रगति को देखकर काफी खुश हॅूं कि इतने कम समय में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रवक्ताओं द्वारा बुलंदियों को छू लिया है। उन्होंने कहा कि यहॉ के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ देश भाक्ति और भारतीय संस्कृति की भी शिक्षा प्रदान की जा रही है और इस सबके लिए महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति, महानिदेशक एवं समस्त प्रवक्तागण है।

समस्त कार्यक्रमों में देश-भक्ति से ओत-प्रात दिखायी दिये और मुख्य अतिथि द्वारा सराहा गया, समारोह में धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 विनय खण्डेलवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती तृष्टि खण्डेलवाल द्वारा किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button