नृत्य शिरोमणि अवाॅर्ड : आदित्री, श्रेया व सौम्या अव्वल

नृत्य शिरोमणि अवार्ड के विजेताअेां को पुरसकृत करते आयोजक व अतिथि। संस्था
शाहजहांपुर। श्री दुर्गा पूजा कमेटी खिरनी बाग धर्मशाला की ओर से आयोजित नृत्य शिरोमणि अवार्ड तीन वर्गों में दिया गया।
बाल वर्ग में आदित्री गुप्ता, जूनियर वर्ग में श्रेया कश्यप और सीनियर वर्ग में सौम्या प्रजापति को पहला पुरस्कार प्रदान किया गया। इन सभी को समाजसेवी सर्वेश मिश्रा उर्फ धांधू, फाइनेंसर मनोज कुमार व सुमित गुप्ता ने साइकिल व 11-11 सौ रुपये का नकद पुरस्कार व अन्य तोहफे दिए गए।
बाल वर्ग में दूसरे स्थान पर महक फातिमा और तीसरे स्थान पर सोनी अमृत कौर रहीं। जूनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर कार्तिक कुमार और तीसरे स्थान पर अप्सरा वर्मा रहीं। सीनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर आयुष राजपूत तथा तीसरे स्थान पर पलक सक्सेना रहीं।
निर्णायक मंडल में भारत खंडे लखनऊ से पास आउट मलिका नवीन गुप्ता, अनूप एकेडमी ऑफ आर्ट के निदेशक अनूप गुप्ता शामिल रहे। लखनऊ की माॅडल आकांक्षा पांडेय के संचालन में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, संयोजक अशोक गुप्ता, व्यवस्थापक अमित गुप्ता, रिषभ सिंह आदि मौजूद रहे।