Uncategorized
Trending

शिक्षक दिवस पर के॰सी॰एम॰कैम्पस-२ में कु॰ महिमा गुप्ता ‘अभिनंदन पुरस्कार’ से हुईं सम्मानित ।

Connect News 24

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट द्वारा ,कु. महिमा गुप्ता , प्रवक्ता ,जैन इंटर कॉलेज , को ‘अभिनंदन’ पुरस्कार प्रदान किया गया ।

कु. महिमा गुप्ता के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ , पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट की छात्रा रही हैं । इन्होंने इस महाविद्यालय से बी॰बी॰ए॰ तथा बी॰एड॰ की शिक्षा प्राप्त की है । पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट से बी॰एड॰ करने वाले छात्र -छात्राएँ अनेक सम्मानित विद्यालयों में सफल अध्यापन कार्य कर रहे हैं।

कु. महिमा गुप्ता का भी बी॰एड॰ का प्रशिक्षण पूर्ण होते ही जैन इंटर कॉलेज , खुदगंज में चयन हो गया ।इस उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस के अवसर पर पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट ने अपने पूर्व छात्रों के चयनित होने पर सम्मानित करने की शृंखला में कु. महिमा को पुरस्कृत किया । कु. महिमा को यह सम्मान के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप के एम॰डी॰ डॉ. विनय खंडेलवाल ने प्रदान किया ।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी , डीन डॉ. रविजीत तथा सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button