शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री राधा माधव पब्लिक स्कूल , बरेली के प्रवक्ता श्री मनीष मिश्रा को अभिनंदन सम्मान
शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री मनीष मिश्रा प्रवक्ता ,श्री राधा माधव पब्लिक स्कूल , बरेली , को ‘अभिनंदन ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनकी वर्षों की निस्वार्थ और प्रेरणादायी सेवाओं के लिए के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के एम॰डी॰ डॉ. विनय खंडेलवाल ने प्रदान किया। इस सम्मान समारोह का आयोजन के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में किया गया ।

श्री मनीष मिश्रा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं तथा शिक्षण कौशलों से अपने छात्रों को को नित नए ज्ञान और नए वैश्विक परिदृश्य से अवगत करवा रहे हैं । इन्हीं सेवाओं के कारण यह अपने विद्यालय तथा बरेली के सम्मानित शिक्षक हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षक, प्रधानाचार्य, के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ के सभी शिक्षक गण तथा प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी , डीन डॉ. रविजीत, चीफ़ प्रॉक्टर श्री मृगेंद्र सिंह , डायरेक्टर मे. सुशील कुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे ।
सभी शिक्षकों तथा प्रबन्धन ने श्री मनीष मिश्रा को शुभकामनाएँ दी ।


