शाहजहाँपुर

दर्दनाक: एक साल पहले खोई बेटी, अब दो बेटे… सूना हुआ घर; बिलखते हुए बोली मां- हे रब्बा मैं की करांगी हुण

Connect News 24

Two real brothers died in a collision with a school bus in Shahjahanpur Khutar

दो सगे भाइयों की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के खुटार में स्कूल जाने के लिए गांव उदरा के पास सड़क किनारे खड़े दो सगे भाइयों को बृहस्पतिवार सुबह स्कूली बस ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण हादसा हुआ। हादसे के वक्त छात्रों के पिता भी मौजूद थे। इधर, चालक मौके से भाग गया।

गांव हरिपुर महोलिया निवासी गुरमेल सिंह के बेटे जीतपाल सिंह (14) और हरमीत सिंह (9) गांव रूरा के संत सुखदेव सिंह हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा नौ और कक्षा दो में पढ़ते थे। बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे गुरमेल दोनों बच्चों को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। गांव उदरा के पास गुरमेल सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर लघुशंका करने चले गए। 

उनके दोनों बच्चे स्कूटी के पास ही खड़े थे। इस बीच गांव भूड़ा मैनारी के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की बस से स्कूटी में टक्कर लग गई। पास में खड़े दोनों भाइयों को भी बस ने चपेट में ले लिया। हादसे में जीतपाल और हरमीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुरमेल बदहवास हो गए। इधर, चालक स्कूल बस को बैक कर भाग गया। 

कोहरे की वजह से हुआ हादसा

खुटार क्षेत्र से लगभग 25 छात्र-छात्राएं स्कूल आते हैं। घटना के समय लगभग 15 बच्चे बस में रहे होंगे। घने कोहरे के कारण बस स्कूटी से टकरा गई, जिससे बच्चों की मौत हो गई। बस पंजीकृत और अच्छी हालत में है। चालक भी अनुभवी है। हादसे का दुख है।- राकेश यादव, डायरेक्टर, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, भूड़ा मैनारी, पुवायां


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button