पीलीभीत

Pilibhit News: आज होगी पोलिंग पार्टियों की रवानगी

Connect News 24

परिवहन विभाग ने प्रशासन को उपलब्ध कराईं 122 बसें

ड्रमंड कॉलेज में सुबह से ही आने लगी बसें, चेक किए गए प्रपत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। 11 मई को होने वाले मतदान में लगे कर्मियों को भेजने के लिए परिवहन विभाग की ओर से प्रशासन को 122 बसों को उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें 70 बसों को ड्रमंड कॉलेज में रोका गया है। आज यहां से बसों से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसके अलावा फोर्स के भ्रमण के लिए 60 छोटे वाहन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए हैं।

निकाय चुनाव को लेकर जिले में 11 को मतदान होना है। जिसके लिए बुधवार से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। कर्मियों को मतदान केंद्र पर ले जाने के लिए परिवहन विभाग ने छोटे और वाहनों को अधिग्रहीत किया था। मंगलवार को पार्टी के लिए ड्रमंड कॉलेज में बसों के आने का क्रम शुरू हो गया। यहां पर सभी बसों के पेपर आदि चेक करने के बाद खड़ा करा दिया गया।

एआरटीओ वीरेन्द्र सिंह ने बताया ड्रमंड कॉलेज में 70 बसों को रोका गया है। बीसलपुर के लिए 38, कलीनगर के चार, अमरिया के लिए तीन और पूरनपुर के लिए 18 बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा फोर्स के लिए 60 छोटे वाहन सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए हैं। बुधवार को पार्टियां रवाना होंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button