केसीएमटी में प्रो. आर. के. खण्डल ने दी सफलता की राह
पूर्व कुलपति ने विद्यार्थियों को सिखाए शिष्टाचार, मानवता और कड़ी मेहनत के महत्व
बरेली खण्डेलवाल कालेज के प्रबन्ध संकाय के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रो. आर. के. खण्डल पूर्व कुलपति ए.के.टी.यू. विश्वविद्यालय, लखनऊ जी ने विद्यार्थियों को सफलता के मूलमंत्र बताए।

प्रो. खण्डल ने कहा कि सफलता के लिए शिष्टाचार और व्यवहार की अपेक्षाओं को पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने मानवता और वसुधैव कुटुम्बकम् का पाठ भी पढ़ाया। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा परिकल्पित जी-20 प्रोग्राम की सराहना की।

प्रो. खण्डल ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने और अपनी सॉफ्ट स्किल और कंप्यूटर सेवियों को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रवक्ताओं को भी अधिक प्रभावी शिक्षक बनने के लिए धैर्य, अनुशासन और व्यक्तिगत मानिटिरिंग के महत्व पर बल दिया।

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने वर्कशाप को बहुत रोचक और उपयोगी पाया। प्रो. खण्डल ने प्रबन्धकों से उनकी समस्याओं और सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि संस्थान को अनुसंधान और विकास पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

अतिथियों का स्वागत संस्था की ओर से प्रबन्ध निदेशक डॉ0 विनय खण्डेलवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ अथितियों में डॉ0 एन0एन0एल0 शर्मा तथा ई0 प्रेम प्रकाश गुप्ता, चेयरमैन श्री गिरधर गोपाल उपस्थित रहे।




