Schools

राजस्थान बोर्ड जून के पहले हफ्ते में जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह कर पाएंगे चेक

Connect News 24

RBSE Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Rajasthan Board of Secondary Education) ने 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं. अब छात्र-छात्राओं को 10वीं क्लास के नतीजों का इंतजार है. बोर्ड की ओर से जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. जिसे छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकेंगे. अभ्यर्थी यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी नतीजे देख पाएंगे.  

इस साल राजस्थान बोर्ड ने 10वीं क्लास की परीक्षा 16 मार्च से लेकर 11 अप्रैल के मध्य की थी. जानकारी के अनुसार 10वीं के नतीजे जून माह के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे. इस साल 10वीं क्लास की परीक्षा के लिए 10 लाख 68 हजार 383 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था.

RBSE Rajasthan 10th Result 2023: रोल नम्बर की पड़ेगी जरूरत 

छात्र-छात्राओं को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपने एडमिट कार्ड या हॉल टिकट में बताए गए रोल नंबर की जरूरत होगी. अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं अधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं. 

RBSE Rajasthan 10th Result 2023: इस तरह करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • स्टेप 1: नतीजे चेक करने के लिए छात्र-छात्राएं सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं
  • स्टेप 2: इसके बाद छात्र होम पेज पर 10वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: फिर छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • स्टेप 4: अब छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • स्टेप 5: इसके बाद छात्र रिजल्ट को डाउनलोड करें
  • स्टेप 6: अंत में छात्र रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल लें

RBSE Rajasthan Result 2023: कैसा रहा 12वीं क्लास का रिजल्ट 

इस साल राजस्थान बोर्ड की आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा कुल 92.35 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. जबकि साइंस विषय में 95.65% विद्यार्थी सफल हुए हैं. कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो 96.60% छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता पाई थी.

यह भी पढ़ें- ​Madhya Pradesh Class 12th Toppers list: एमपी बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button