Rampur: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां की मौके पर मौत; बेटा अस्पताल में भर्ती

माता सरवरी की हादसे में गई जान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के बाजपुर हाईवे पर मानपुर गुरूद्वारा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार देर शाम को हुआ।
मसवासी नगर निवासी इरशाद पुत्र नवाब जान शुक्रवार देर शाम अपनी 70 वर्षीय माता सरवरी के साथ बाइक पर सवार होकर बाजपुर से दवाई लेकर आ रहे थे। जैसे ही बाइक रामपुर-बाजपुर हाईवे पर मानपुर गुरुद्वारे के पास पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
सरवरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है और कार भी कब्जे में ले ली है।