रामपुर

Rampur News: 12 साल के बालक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Connect News 24

सैदनगर(रामपुर)। थाना क्षेत्र के सींगनखेड़ा का मझरा करामत नगर में 12 साल के बालक की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका दिया गया। बालक दोपहर से लापता था। पेड़ पर शव लटका मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थाना अजीम नगर अन्यर्गत सींगनखेड़ा का मझरा करामत नगर निवासी हेम सिंह का 12 वर्षीय बेटा जितेंद्र कक्षा छह का छात्र था। परिजन का कहना है कि वह शुक्रवार के दिन दोपहर लगभग डेढ़ बजे घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इसके चलते परिजन चिंतित हुए और उन्होंने गांव तथा आसपास की रिश्तेदारों से जानकारी मांगी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शाम छह बजे के दौरान एक ग्रामीण जंगल से गुजर रहा था। तभी उसकी नजर खेत में खड़े पेड़ की डाल पर लटके जितेंद्र के शव पर पड़ी। उसने गांव पहुंचकर सूचना दी तो तमाम ग्रामीण और बालक के परिजन बदहवास आलम में मौके पर पहुंचे जहां जितेंद्र का शव पेड़ की डाल पर लटका देखा। शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। उसने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारा और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बालक के शव को प्लास्टिक की रस्सी से लटकाया गया था और उसके पैर जमीन पर टिके हुए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button