रामपुर

Rampur News: शादी में देर से खाना मिलने पर मारपीट, महिलाओं समेत 15 घायल

Connect News 24

शाहबाद। दामाद के घर भात लेकर गए लोगों ने खाना देर से मिलने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान मारपीट भी हो गई। मारपीट में महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जिसमें से तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा गांव में शनिवार को जनपद बरेली के विचारक गंज क्षेत्र के गांव कंदरपुर से बरात आई हुई थी। बरात में बब्बू के ससुराल के लोग भात लेकर आए हुए थे। भात लेकर आए लोगों ने जब खाना मांगा तो बब्बू ने इंतजार करने के लिए कहा। इस बात को लेकर वाद-विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि भात लेकर आए लोगों गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे चलाना शुरु कर दिए। आरोप है कि इसी दौरान अजीम के ऊपर गाड़ी भी चढ़ाने का प्रयास किया गया। जिसमें उसके पैर की हड्डी टूट गई है। मोनिस के सर में चोट आई है और अकील के बाजू में चोट है। तीनो घायलों को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालात गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गई। जबकि इस मारपीट में बीच-बचाव कराने आए अंसार, शकील, जाकिर, साहिल, सोहेल, अश्फाक अहमद, बब्बू, कुलसुम, फरजाना, नसरीन और तरन्नुम को चोट लगी है। आरोपियों के खिलाफ शाहबाद कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button