रामपुर

Rampur News: सस्ता सीमेंट और सरिया दिलाने के नाम पर 40 हजार ठगे

Connect News 24

रामपुर। सैदनगर क्षेत्र के गांव सींगनखेड़ा निवासी शुबराती अंसारी से दो युवकों ने सस्ता सरिया और सीमेंट दिलाने का झांसा देकर 40 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव सींगनखेड़ा निवासी शुबराती अंसारी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सरिया और सीमेंट लेने गया था। इसी दौरान उसे दो युवक मिले और सस्ता सरिया व सीमेंट दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आकर उसने सरिया और सीमेंट मंगवा लिया। आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने 27 हजार का सामान खिजरपुर रोड निवासी सलीम की दुकान रखवाकर बोले कि सभी सामान साथ ले जाना। इसके बाद आरोपी सीमेंट और सरिया लाने के लिए उससे 40 हजार रुपये ले गए और वापस नहीं लौटे। आरोपी सलीम की दुकान से उसका पहला सामान भी उठाकर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button