रामपुर

Rampur News: आंधी से जनपद के 400 गांव की बिजली गुल

Connect News 24

रामपुर। जनपद में आई तेज आंधी से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई। आंधी के चलते रामपुर, दढि़याल और स्वार में कई जगह पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गए। जबकि 400 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सप्लाई न होने से बिजली के साथ दिन भर पानी की किल्लत बनी रही। कई जगह बिजली कर्मियों ने तारों को खंभे से जोड़ने का प्रयास किया, जिससे सप्लाई आ गई, लेकिन कई जगह अभी भी सप्लाई नहीं मिल सकी है। जिससे पूरे दिन लोगों को पसीना बहाना पड़ा।

रामपुर शहर में आई तेज आंधी से पहाड़ी गेट बिजली घर पर दो पेड़ गिर गए। जिससे खंभे समेत तार टूट कर गिर गए। जिससे इलाके की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। वहीं आंधी से ज्वालानगर, शाहबाद गेट, किला क्षेत्र, डूंगरपुर समेत आसपास के कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे हैं। सुबह भी करीब 12 बजे तक बिजली सप्लाई नहीं आ सकी। इसके बाद बिजली कर्मियों ने संज्ञान लेने के बाद सप्लाई को दुरुस्त कराया गया, लेेकिन पहाड़ी गेट पर देर शाम तक बिजली सप्लाई नहीं आ सकी थी। सुबह तक जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने बिजलीघरों में फोन घनघनाए, लेकिन फिर भी कुछ नहीं हो सका। काफी शिकायतों के बाद टीम मौके पर पहुंची और कई जगह तारों को दुरूस्त कराने का काम शुरू किया गया।

बिलासपुर, खजुरिया, भोट और केमरी में तड़के करीब चार बजे के आसपास बिजली सप्लाई चली गई। ग्रामीण क्षेत्रों के कुंआखेड़ा, भोट, केमरी, बेगमाबाद, गांधी, अशोक नगर, डिबडिबा आदि विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 से अधिक गांवों की आपूर्ति भी ठप हो गई। दोपहर करीब 11 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई। जबकि इसमें इलाकों की बिजली नहीं आ सकी है। बेगमाबाद क्षेत्र में कुछ बिजली के खंभे भी गिर गए जिन्हें कर्मचारी शाम तक ठीक करते नजर आए। एसडीओ प्रदीप प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button