रामपुर

Rampur News: ढाई सौ सवालों का जवाब दो और इनाम पाओ

Connect News 24

रामपुर। रजा लाइब्रेरी के इतिहास से जुड़े ढाई सौ सवालों के सही जवाब देने पर इनाम दिया जाएगा। यह सवाल लाइब्रेरी के सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए पूछे जाएंगे। इस प्रतियोगिता को कराने के लिए लाइब्रेरी प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रामपुर की ऐतिहासिक रजा लाइब्रेरी की स्थापना के 250 साल पूरे होने जा रहे हैं। ढाई सौ साल पूरा होने की खुशी में यहां साल भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए लाइब्रेरी से लेकर सांस्कृतिक मंत्रालय तक के अफसर पूरे कार्यक्रम का खाका तैयार करने में लगे हैं।

ढाई सौ साल पूरे होने की खुशी में होने वाले सभी कार्यक्रम ऐतिहासिक होंगे। अक्तूबर 2023 से 2024 तक चलने वाले इन कार्यक्रमों को यादगार बनाने के लिए हर तरीके की मेहनत की जा रही है। फिलहाल लाइब्रेरी के ढाई सौ साल पूरे होने की खुशी में लाइब्रेरी की ओर से इतिहास से संबंधित सवालों को पूछा जाएगा। साल भर के भीतर ढाई सौ सवाल सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से पूछे जाएंगे। इन सवालों का सही जवाब देने वाले प्रतियोगी को 2024 में होने वाले कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। यह प्रतियोगिता पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। लाइब्रेरी के मीडिया प्रभारी हिमांशु सिंह के अनुसार प्रतियोगिता के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह प्रतियोगिता अगले माह से शुरू कराई जाएगी।

लाइब्रेरी के कार्यक्रमों में पीएम समेत कई मेहमान होंगे शामिल

रजा लाइब्रेरी के ढाई सौ साल पूरे होने के मौके पर साल भर होने वाले कार्यक्रमों के गवाह देश से ही नहीं बल्कि विदेश से आने वाले राजनेता व अफसर भी बनेंगे। लाइब्रेरी के स्थापना दिवस पर होने कार्यक्रमों खाका तैयार किया गया है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही सउदी अरब के प्रिंस सलमान समेत अन्य विदेशी मेहमान शामिल हो सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button