रामपुर

Rampur News: पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे आजम खां, हुए भावुक

Connect News 24

रामपुर। मिलक के तालाब में डूबकर हुई दो ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत की बाद बृहस्पतिवार को सपा नेता आजम खां पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने दोनों मृतकों के घरों में जाकर परिजनों से वार्तालाप की। दुःख की घड़ी में दोनों परिवारों का ढांढस बंधाया। इस दौरान मृतक विशेष की मां और प्रिंस के पिता आजम खां के सामने फुट फूटकर रोये।आजम खां भी खुद को नहीं संभाल पाए और वह भी भावुक हो गए। दोनों मृतकों के शवों को ढूंढने में तहसील प्रशासन की लापरवाही की व्यथा सुनाते हुए परिजनों ने कहा की घटना के समय यदि तत्काल प्रशिक्षित गोताखोर आ जाते तो हो सकता है शायद दोनों की जान बच जाती। इस घटना में प्रशासन की भूमिका अच्छी नहीं रही है।

मृतकों के घर से वापस आते समय आजम खां की नजर एक नौजवान युवक पर पड़ी तो उन्होंने उसे रास्ते में रोक लिया। उसे पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। लौटते हुए बसपा नेता स्वर्गीय रामअवतार कश्यप के आवास पर भी रुककर उन्होंने उनके परिजनों से उनका हालचाल पूछा। उनकी पत्नी और पुत्र को भी सांत्वना दी। तत्पश्चात पूर्व पालिका अध्यक्ष केतकी गंगवार के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम,पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश गंगवार,सरदार लखविंदर सिंह, पूर्व डीसीबी चैयरमेन अमरीश पटेल, ओमेंद्र चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद गंगवार, संजय गंगवार,महिपाल यादव आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button