रामपुर

Rampur News: बीईओ ने दिया दिसंबर तक विद्यालयों को निपुण करने लक्ष्य

Connect News 24

रामपुर। स्वार खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार ने स्वार ब्लॉक के शिक्षकों को दिसंबर के अंत तक प्रत्येक विद्यालय को निपुण बनाने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए उन्होंने शिक्षक संदर्शिका और टीएलएम का अधिक से अधिक उपयोग करने और स्कूल रेडिनेंस के तहत पूरी मेहनत और लगन से जुट जाने की हिदायत की। बोले निरीक्षण के दौरान मुख्य तौर पर अधिकारीगण इन्हीं बिंदुओं पर फोकस करेंगे।उन्होंने यह बात नगर के बिलासपुर मार्ग स्थित मन्नत मैरिज हॉल परिसर में आयोजित प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज अध्यापकों की मासिक संगोष्ठी में कही। कहा कि निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करने लिए सभी शिक्षकों से जी जान से जुट जाना चाहिए। समस्त स्टाफ आपसी समन्वय और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएं। इसके तहत कार्यों का विभाजन करें। उन्होंने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए व्यायाम एवं खेल खिलाने पर जोर दिया।

एआरपी मनोज निमेष ने कहा कि दीक्षा प्लेटफार्म का नियमित प्रयोग करने तथा नियमित रूप से बच्चों का आंकलन करते रहने व टेन पॉइंट्स टूलकिट के प्रयोग करने बल दिया। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. राजवीर सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समय से निस्तारण कराने की मांग भी उठाई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि विद्यालय संचालन में ऐसा कोई कार्य न करें जिससे विभाग की छवि धूमिल हो। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रेश सिंह ने कहा सभी को टीम भावना से काम करने का आह्वान किया। संगोष्ठी का संचालन तहसीन आलम खां ने किया।

संगोष्ठी में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. राजवीर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रेश कुमार, आनंद सिंह भंडारी, मनोज निमेष, प्रेमबाबू सैनी, अब्दुल रऊफ, रकेश वर्मा, हरकेश सिंह, अतीक, रियाजुल हसन, जुल्फिकार अली, उमा चौहान, रेखा कुमारी, राजेश्वरी देवी, सुनील सिंह, जाहिद अली, राकेश कुमार वर्मा, वर्षा गर्ग, रीता विश्नोई और रश्मि आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button