Rampur News: अस्पताल में हुई सैकड़ों मौत को लेकर भाकियू भानू का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
रामपुर। मंगलवार को तयशुदा कार्यक्रम के तहत भारी संख्या में भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन रामपुर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य मांगे इस प्रकार मणिपुर की घटनाओं एवं षड्यंत्र कार्यों की निंदा करते हुए घटनाओं को तुरंत रोके जाने की मांग की और जिम्मेदार अधिकारी सरकार को जवाब देने की मांग की। उत्तर प्रदेश के ग्राम बलिया देवरिया के अस्पतालों में भर्ती सैकड़ों लोगों की मौत हो जाने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण जिन लोगों की जान गई है। उनके परिवार को दो करोड़ रुपए प्रति पीड़ित परिवार को दिए जाने की मांग की। साथ ही परिवार में से एक सदस्य को नौकरी दी जाने की मांग भी की। आगे कहा गया कि देश के किसान मजदूर को कर्जा मुक्त किया जाए। भारी महंगाई के कारण किसान मजदूर कर्ज में दबकर आत्महत्या करने पर मजबूर है। ज्ञापन के बाद बैठक में जिला प्रभारी फहरत अली खान का पद बहाल करते हुए संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। 24 जून को होने वाली मासिक बैठक अब 26 जून को होगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल कोषाध्यक्ष सैयद जमाल आरिफ मियां ने की, संचालन ब्लॉक प्रभारी शकील खाने की। वक्ताओं में मुराद खान, हड़ताल सिंह यादव, मुबारक हसन, गुलरेज मियां, इदरीस अहमद, शाह आलम खान, रईस दूल्हा खान, इसरार अली पाशा, रईस अहमद, मुकेश श्रीवास्तव, महेंद्र सागर, डॉक्टर दयाशंकर, फैसल खान आदि मौजूद रहे।