रामपुर

Rampur News: भाकियू टिकैत के जिला महासचिव का बढ़ा वीपी, बिगड़ी हालत

Connect News 24

रामपुर। नहर विभाग के बेमियादी धरने पर बैठे भाकियू टिकैत के किसानों की हालत फिर बिगड़ने लगी है। बुधवार रात को जिला महासचिव के सीने में दोबारा दर्द उठ गया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट, पालिका के अधिकारी और चिकित्सकों की टीम रात को ही धरना स्थल पर पहुंच गई। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए भाकियू नेता को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। चेकअप के दौरान ब्लड प्रेसर हाई निकला था।

नहरों पर अवैध कब्जे, नहर और बाढ़ सुरक्षा में धांधली समेत कई मांगों लेकर सिंचाई विभाग के खिलाफ भाकियू का बेमियादी धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर काफी गंदगी होने के चलते मच्छर और कीड़े भी निकल रहे हैं। इसके लिए पालिका की ओर फॉगिंग भी करा दी गई है। इसके बाद भी बीमार होने लगे हैं। जिला महासचिव सुभाष चंद्र शर्मा की बुधवार की रात फिर हालत बिगड़ गई। उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। उनकी हालत देखकर किसान घबरा गए। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने अधिकारियों को फोन किया। सूचना के तुरंत बाद नगर मजिस्ट्रेट, पालिका ईओ और चिकित्सकों की टीम धरना स्थल पर पहुंची। भाकियू नेता की हालत देखकर चिकित्सकों ने एंबूलेंस बुलवा ली गई और जिला अस्पताल ले जाकर इलाज शुरू किया। प्रदेश महासचिव ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए किसानों को चाहे कितनी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। धरना देने वालों में चौधरी राजपाल सिंह, चौधरी अजीत सिंह, सलामत जान, लखविंदर सिंह, ग् नरसिंह यादव ,राजपाल सिंह यादव, सेवा राम, रामपाल, लक्ष्मन सिंह, रामकुमार ,मोहम्मद नोशाद, अमरीक सिंह, अमृतपाल भिंडर ,रामवीर सिंह गुज्जर, अजमत खां, मन्ने, छिद्दा नेता, हाफिज अय्यूब, तौहीद अहमद, तंजील अली, साबिर अली, मुस्तकीम शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button