रामपुर

Rampur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्राम प्रधान समेत तीन घायल

Connect News 24

रामपुर। मिलक में बिलासपुर मार्ग स्थित खमरिया मोड़ पर कार ने बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े ग्राम प्रधान को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान प्रेम प्रकाश (26) की मृत्यु हो गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।शनिवार की दोपहर बिलासपुर मार्ग स्थित खमरिया मोड़ के नजदीक ग्राम खमरिया के प्रधान रमेश अपनी बाइक को खड़ा कर एक व्यक्ति से बात कर रहे थे। बिलासपुर की दिशा की ओर से बाइक पर थाना खजुरिया के ग्राम चंदपुरा निवासी उमेश, भगवतशरण और प्रेम प्रकाश आ रहे थे। उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार ने ग्राम प्रधान की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम प्रधान सहित बाइक सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। घायलों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। शाम को इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल प्रेम प्रकाश की निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और तीन वर्षीय पुत्री को छोड़ा है। कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि युवक का शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर संबंधित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button