Rampur News: साले को परीक्षा दिलाने गए जीजा की सड़क हादसे में मौत, साला गंभीर
शाहबाद। साले की परीक्षा दिलाने गए जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के नंदगांव गांव निवासी ओमपाल (28) सोमवार को अपने साले को अलीगढ़ क्षेत्र में परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे। जाते समय जनपद संभल क्षेत्र के बहजोई और चंदौसी के रास्ते मे अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार जीजा साले को टक्कर मार दी।जिससे जीजा ओमपाल की मौत हो गई। जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जबकि हादसे में घायल साले का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना परिवार वालों को दी गई है। सूचना पाकर परिवार के लोग जनपद संभल क्षेत्र में शव लेने पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर को मृतक ओमपाल का शव गांव में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ा है। देर शाम तक परिवार के लोगों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार और ससुराल में मातम पर छाया हुआ है।