रामपुर

Rampur News: सीएमओ ने जिला अस्पताल में बुखार पीड़ितों का जाना हाल

Connect News 24

रामपुर।

जिले में संक्रामक रोगों का प्रसार तेजी से हो रहा है। जिला अस्पताल में हर रोज बुखार और अन्य बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं का जायजा लिया।

सीएमओ दोपहर में 12.55 बजे सर्वप्रथम जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां पर सर्वप्रथम उन्होंने हेल्थ एटीएम पर पहुंचकर यहां पर होने वाली जांचों के बारे में एलटी से जानकारी की। एलटी ने बताया कि एलटी से बीपी, शुगर, आदि जांचें हो रही हैं। इसके बाद सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना। वार्ड में मंगलवार को बुखार के आठ मरीज भर्ती मिले। सांस के दो रोगी भर्ती हुए थे। सीएमओ ने इनसे बातचीत की। मरीजों ने अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताया। अस्पताल की ओपीडी में पहुंचकर डॉक्टरों से बीमारियों के बारे में पता किया। डॉक्टरों ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसको लेकर अस्पताल में मरीज की जांच से लेकर बेड पर भर्ती करने की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। सीएमओ ने महिला अस्पताल में भी सीएमएस डॉ. अभिलाषा मिश्रा को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एचके मित्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मौसम में बदलाव हो रहा है। इसलिए लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में विशेष रूप से खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिले में संचारी रोग डेंगू व मलेरिया की घर-घर जाकर जांच कराई जा रही है। घरों में से मच्छरों का लार्वा नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव हो रहा है।

-डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ रामपुर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button