रामपुर

Rampur News: बंदरों के हमले से बचने को छत से गिरकर ठेकेदार की मौत

Connect News 24

रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में करीब 62 वर्षीय ठेकेदार रहमत अली तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। बंदरों से हमले का यह मामला शहर के गंज थाना क्षेत्र के घेर तोगा मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी रहमत अली (62) बागों की ठेकेदारी का काम करते थे। वह सोमवार को घर की छत पर बंदर भगाने गए थे। इस दौरान उन पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए रहमत अली पीछे हटे। इस बीच वह छत से नीचे जा गिरे। ठेकेदार की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने रहमत अली को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। इलाज के दौराान मंगलवार को उनकी मुरादाबाद में मौत हो गई। उनका दफन कर दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं दी गई है। गंज थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया हादसे की कोई जानकारी नहीं है।

तीन दिन बाद होनी थी परिवार में शादी

रामपुर। रहमत अली की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहरा मच गया है। उनके दो भतीजों की शादी 27 व 28 अक्तूबर को रामपुर में ही होनी थी। इसके लिए मेहमानों का जुटना शुरू हो चुका है। शादी की तैयारियां चल रही थीं। रहमत अली की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button