रामपुर

Rampur News: बारिश से जलमग्न हुईं फसलें, किसान परेशान

Connect News 24

रामपुर। जिले में शनिवार से हो रही लगातार बारिश बाजरा, तिलहन और सब्जी की फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। किसानों ने तिल व बाजरा की फसल फूल पर है। बारिश से बाजरा की बाली पर आया फूल झड़ जाएगा। जिससे उसमें दानें कम होंगे। जबकि खेतों में पानी भरने से सब्जी की फसल पर भी असर पड़ेगा। वहीं धान और गन्ने को भी नुकसान पहुंचा है।

रविवार को झमाझम बारिश संग तेज हवा चलने से कई जगह बाजरा और धान की खड़ी फसल गिर गई है। गिरने से इसके सड़ने का खतरा बढ़ गया है। खेत में पानी भर जाने से इसको सूखने में कई दिन लग जाएंगे। जिन खेतों में फसल को सूखने से बचाने के लिए किसानों ने पानी लगा दिया था। उनकी स्थिति और खराब है। इसलिए किसान बारिश में खेतों में पहुंचकर फसल को संवारने में जुटे हुए हैं।

सब्जियों में टमाटर, पालक, शलजम और धनिया को भी नुकसान हुआ है। हवाएं चलने से खेतों में खड़ा गन्ना भी गिर चुका है। गन्ने को बचाने के लिए किसानों ने उसे इकट्ठा कर कपड़ों से बांधा है। लगातार बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अनवा गांव के किसान राहुल सिंह ने बताया कि बारिश से धान और बाजरा के खेतों में पानी भर चुका है। ऐसे में फसल के खराब होने की संभावना बढ़ गई है। बारिश थमने पर मौसम साफ होगा तो फसल को संवारा जा सकता है। लगातार बारिश से नुकसान है।

बोले किसान

बारिश में बाजरा और धान की फसल को नुकसान हुआ है। बाजरा का तना गिरने से वह सड़ जाएगा। जिससे सर्दियों में पशुओं के लिए चारे की समस्या होगी। -राहुल सिंह, किसान

इस बारिश से तिलहन के साथ सब्जी के लिए लगाई टमाटर व मिर्च की फसल को नुकसान पहुंचा है। धान के खेत में भी पानी भर चुका है। -रोशनलाल, किसान


अभी तक इस बारिश से फसलों को फायदा है। धान में सबसे अधिक यह बारिश फायदेमंद है। अगर कहीं फसलों को नुकसान होगा तो बारिश के बाद आकलन कराया जाएगा। -नरेंद्र पाल, जिला कृषि अधिकारी रामपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button