रामपुर

Rampur News: ढाई माह बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव

Connect News 24

रामपुर। पुलिस ने करीब ढाई माह बाद डीएम के आदेश पर विवाहिता की लाश को कब्र से निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अब आगे की कार्रवाई करेगी। बिलासपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने बताया कि खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग निवासी रफीक अहमद की पत्नी अख्तरी जहां ने अदालत के आदेश पर खजुरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग निवासी आजम पुत्र वाहिद अली व आजम के दो भाई वह एक भाभी के खिलाफ धारा 304 बी के तहत 31 मई 2023 को अपनी पुत्री बबली 30 को मारकर दफन करने का आरोप लगाया था। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर द्वारा की जा रही है।

सीओ ने बताया कि विवेचना के दौरान जिला अधिकारी से मृतक महिला का शव कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी गई थी। जिलाधिकारी के आदेश पर बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे वह उप जिला अधिकारी अमन देओल, डिप्टी सीएमओ के साथ ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग स्थित कब्रिस्तान पर पहुंचे। खजुरिया पुलिस की मौजूदगी में महिला बबली 30 का शव कब्र कर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button