रामपुर

Rampur News: रामपुर की सड़कों पर दौड़ेंगी ई-बसें, 50 बसों को मिली मंजूरी

Connect News 24

रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शहर विधायक आकाश सक्सेना की मुलाकात के बाद केंद्र सरकार से रामपुर को बड़ी सौगात मिली है। जल्द ही रामपुर को 50 ई-बसें मिल जाएंगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इन बसों का संचालन पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। विधायक बनने के बाद से आकाश सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद रामपुर शहर में ढांचागत विकास और जनसुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने की मांग की थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने रामपुर शहर को पीएम ई-बस सेवा के तहत 50 इलेक्ट्रिक बसें देने के लिए मंजूरी दी है। ये बसें रामपुर शहर को इसलिए दी गई हैं कि क्योंकि रामपुर नगर विधानसभा क्षेत्र की आबादी 3 से 5 लाख के बीच है।

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि बसों के संचालन के लिए शहर में हर तीन किलोमीटर के ग्रिड में चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। साथ ही शहर की सरकारी और गैर सरकारी इमारतों में भी बसों की चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा।

.

रामपुर के अलावा इन शहरों में दौड़ेंगी ई-बसें

पीएम ई-बस सेवा के तहत रामपुर के अलावा मुरादाबाद, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, गोरखपुर, नोएडा, फिरोजाबाद, झांसी, आगरा, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर में ई-बसें संचालित होंगी।

2025 तक ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेंगी

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना है कि 2025 तक ग्रामीण क्षेत्रों में भी ई-बसों का संचालन शुरू हो जाए। इसके ग्रामीण क्षेत्रों में भी चार्जिंग स्टेशन आदि स्थापित करने की कवायद शुरू होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button