रामपुर

Rampur News: कोसी पुल से युवती ने लगाई छलांग, तलाश जारी

Connect News 24

सैदनगर (रामपुर)।

सैदनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के प्रानपुर गांव में कोसी नदी पर बने पुल से एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने छलांग लगा दी। युवती को छलांग लगाते देख लोग मौके पर दौड़े, लेकिन वह तेज बहाव में बह गई। सूचना पर पहुंचे गोताखोर युवती की तलाश में जुट रहे, लेकिन युवती नहीं मिल सकी।

एक गांव निवासी व्यक्ति की 18 वर्षीय बेटी शहर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। सोमवार दोपहर तीन बजे वह कोसी नदी के पुल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती पुल की रेलिंग पर चढ़ी और कोसी नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान आसपास से लोग शोर मचाते हुए पुल की और दौड़े, लेकिन युवती नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना की जानकारी पाकर टांडा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती की तलाश की, लेकिन युवती का पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची ब्यूटी पार्लर संचालिका ने बताया कि युवती फोन पर किसी लड़के से बात करती थी, जिसको लेकर उसने कई बार उसे मना भी किया था। साथ ही युवती के पिता से भी इसकी शिकायत की थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button