रामपुर

Rampur News: साठ घंटे के बाद आजम के घर से लौटी आयकर की टीम

Connect News 24

रामपुर। सपा नेता आजम खां के घर पर आयकर विभाग की कार्रवाई लगभग 60 घंटे तक चली। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे आयकर विभाग की टीम आजम खां के घर में घुसी जो शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे निकली। विभाग के अधिकारी लगभग 25 बैग और सूटकेस आजम खां के घर के अंदर से लेकर आए जिसे में गाड़ियों में डालकर ले गए। आयकर के अधिकारियों ने इस कोई जानकारी नहीं दी।आयकर विभाग की टीम ने बुुधवार को आजम खां के घर, जौहर यूनिवर्सिटी, उनके हमसफर रिसोर्ट, अदीब आजम के शो रूम, सपा विधायक नसीर खां के घर, फॉर्म हाउस, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम के घर पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी। लगभग 60 घंटे की कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम ने आजम के कई करीबियों से पूछताछ की।शुक्रवार को दोपहर करीब 1.45 बजे विधायक नसीर अहमद खांके आवास से एक टीम निकल गई और फिर मुख्यालय की ओर रुख कर लिया,जबकि कई और टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। शुक्रवार की शाम को सपा नेता आजम खां के घर से आयकर विभाग की टीमें निकल गई। शाम के वक्त यह टीम यहां से निकली तो अपने साथ 25 से ज्यादा बैग भी लेकर निकली। बताया जाता है कि इस बैग में दस्तावेज थे,जिनको टीम अपने साथ ले गई है। इससे पहले टीम ने जिला पंचायत कार्यालय और लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में पहुंचकर भी छापेमारी की। टीम दिन करीब दो घंटे तक अफसरों से सड़कों व अन्य निर्माण कार्यों के दस्तावेज खंगालती रही। टीम ने किसी भी तरह का ब्योरा देने से इन्कार किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह टीमें अब अपने मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगी। इसके बाद ही खुलासा हो पाएगा कि छापेमारी में कितनी सफलता मिल पाई है।



Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button