Rampur News: फाॅरेन एक्सचेंज में लेनदेन के जरिए लाभ कमा सकते हैं उद्योगपति
रामपुर। फाॅरेन एक्सचेंज के प्रबंधन सलाहकार रितेश विक्टर ने कहा कि फाॅरेन एक्सचेंज में ट्रांजेक्शन करने वाले उद्योगपति एक से दो फीसदी तक की बचत कर सकते हैं। यह बचत करोड़ो में हो सकती है।
बरेली रोड स्थित होटल रेडियंस पार्क में रामपुर चैंबर ऑफ काॅमर्स की ओर से हुए सेमिनार में उन्होंने कहा कि जो उद्योगपति फाॅरेन एक्सचेंज में ट्रांजेक्शन करते हैं, वे अब इसका अधिक लाभ ले सकते हैं। जो उद्योगपति लगभग 100 करोड़ का कारोबार करते हैं, वे करीब एक करोड़ प्रति वर्ष बचा सकते हैं। इस मौके पर रामपुर चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष अरविंद नंदा ने भी फारेन एक्सचेंज को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार, रामपुर चैंबर ऑफ कामर्स के सचिव इंद्रपाल सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शलभ राज गुप्ता, इंडियन इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एसके गुप्ता, वर्तमान सचिव श्रीष गुप्ता, विजय जौली, वीरेंद्र जौली, उमेश अग्रवाल, मनोज गर्ग, मनोज गुप्ता, हर्ष नंदा, व्योम वार्ष्णेय, संजय गुप्ता, गार्गी सरधाना, सिद्धार्थ सरधाना, अंकुर रस्ताेगी, इमरान शमसी आदि मौजूद रहे। संचालन चैंबर ऑफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र पारूथी ने किया।