रामपुर

Rampur News: साथियों संग खेल रहे मासूम को कुत्तों ने किया घायल

Connect News 24

भोट।क्षेत्र में अवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुत्तों ने साथियों के साथ खेल रहे छह साल के मासूम पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।चीख पुकार पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को मौके से भगाकर मासूम को उनके चंगुल से मुक्त कराया और गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना क्षेत्र के कुकरीखेड़ा गांव निवासी अमजद राज मिस्त्री का काम करते हैं।परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम को करीब छह बजे अमजद का पुत्र समद(8वर्ष) अपने साथी बच्चों के साथ घर से करीब 100 मीटर दूर खाली पड़े खेत में खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों का झुंड मौके पर आ गया और बच्चों पर हमला बोल दिया।चीख पुकार कर बच्चे मौके से भागने लगे तो कुत्तों ने पीछा कर भाग रहे समद को दबोच लिया और नोंचने लगे। चीख पुकार पर तमाम ग्रामीण भी लाठी डंडे लेकर मौके की ओर भागे और कुत्तों को मौके से भगाया। लेकिन तब तक कुत्तों ने मासूम के पूरे बदन पर नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए व गंभीर रूप से घायल मासूम को जिला चिकित्सालय ले गए।परिजनों के अनुसार समद गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button