रामपुर

Rampur News: ज्वाला नगर में सजा दीया बाजार, विधायक ने की शुरुआत

Connect News 24

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि हस्तशिल्पियों के उन्नयन के लिए ज्वालानगर में एक ही स्थान पर दीयों का बाजार लगाया गया है। लिहाजा, सभी लोग यहां आकर हाथों से बने दीपक खरीदें और अपने घरों को रोशन करने के साथ ही माटीकला को भी प्रोत्साहन दें।बुधवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने ज्वालानगर में बने दीया हाट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर वह प्रत्येक दुकानदार के पास पहुंचे और उनकी दुकानदारी का जायजा लिया। दुकानदारों ने बताया कि शुरुआत में बिक्री थोड़ी कम है, लेकिन जैसे-जैसे लोगों को दीया बाजार की जानकारी हो रही है, वे आ रहे हैं। शहर विधायक ने कहा कि इस बार दीयों का बाजार एक ही स्थान पर इसलिए लगाया गया है कि, ताकि माटीकला को प्रोत्साहन मिले। सिर्फ दिवाली ही नहीं, बल्कि अन्य त्योहारों पर भी माटीकला के कारीगरों के माल की नियमित बिक्री होती रहे। कहा कि पहले गांवों में मिटटी के कुल्हड़ों का चलन था। शादियों और बड़े-बड़े समारोहों में मिट्टी के दीयों का प्रयोग होता था। उससे प्रजापति समाज के लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती थी। साथ ही सामाजिक सदभाव भी मजबूत होता था। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि इस बार दिवाली पर सभी लोग अपने-अपने घरों को मिट्टी के दीयों से रोशन करें, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो और हमारे समाज का भी भला हो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button