Rampur News: सांसद और विधायक ने सुनी मन की बात
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:47 AM IST
रामपुर। रविवार को सांसद घनश्याम सिंह लोधी व विधायक आकाश सक्सेना ने अपने कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 26/11 हमले में शहीद हुए हमारे सभी साथियों की बरसी पर नरेंद्र मोदी जी ने कार्यक्रम के माध्यम से सभी को बताया। उन्होंने मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नरेंद्र सक्सेना, अजीत गौतम, जगमोहन सिंह, अरविंद सिंह लोधी, दलबीर सिंह,अरशद अली, वीरपाल नेताजी , वीर सिंह, राधेलाल लोधी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दूसरी ओर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भी प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।