रामपुर

Rampur News: पालिकाध्यक्ष सना खानम और 43 सभासदों ने ली शपथ

Connect News 24

रामपुर। खुले आसमान के नीचे पालिकाध्यक्ष सना खानम की ताजपोशी धूमधाम से हुई। एसडीएम सदर निरंकार सिंह ने पालिकाध्यक्ष सना खानम को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने हाथ उठाकर शपथ लेते हुए पालिका और समाज के हक में काम करने और जिम्मेदारियों का निवर्हन करने की शपथ ली।

देर शाम करीब सात बजे के आसपास ढोल नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में आने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष सना खानम का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। एसडीएम सदर निरंकार सिंह ने पालिकाध्यक्ष सना खानम को शपथ दिलाई। वहीं शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले संबोधन में पालिकाध्यक्ष सना खानम ने कहा कि जिस भरोसे के साथ जनता ने मुझे पालिकाध्यक्ष बनाया है उसको बरकरार रखूंगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में उनको सभी का सहयोग चाहिए। कहा कि वह आशा करती हैं कि उनको सभी का सहयोग और आशीर्वाद इसी तरह से मिलता रहेगा। कहा कि शहर को साफ रखने के लिए उनको सभी का साथ चाहिए। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि कुछ समय पहले यहां पर लोग रहे कहते थे कि सभी लोग उनके गुलाम है और यह सारा विकास उन्होंने कराया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने कोई विकास नहीं कराया है यह पैसा सरकारी था और सरकार ने विकास कराया है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने कहा कि जो भी वादे किए गए थे वह पूरे किए जाएंगे। हर मोहल्ला क्लीनिक का वादा किया गया था वह जल्द ही पूरा किया जाएगा। पंजाब की तर्ज पर यहां पर भी क्लीनिक की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद 43 सभासदों को पालिकाध्यक्ष सना खानम और एसडीएम सदर ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।इस मौके पर कांग्रेसी नेता बाबर खां, फसाहत शानू, एजाज हुसैन, शावेद ऊर्फ सैदी, पं. विश्वनाथ मिश्रा, मैथोडिस्ट चर्च के पादरी महबूब मसीह, वसीम उल हसन खां, ईओ अवनीश कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button