रामपुर

Rampur News: नए पुलिस कप्तान ने देखी रामपुरी चाकू की धार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Fri, 22 Sep 2023 11:41 PM IST

रामपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने शहर का भ्रमण करते हुए रामपुरी चाकू को देखा। साथ ही उन्होंने शहर में गश्त करते हुए लोगों से शांति बनाए रखनेकी अपील की।

एसपी ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बात की। कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है। पब्लिक की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। अपराधियों केखिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पब्लिक को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध बनाने की बात कही। इसके बाद शाम को एसपी ने शहर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरानउन्होंने चाकू बाजार पहुंचकर यहां चाकू की दुकानों को देखा साथ हीचाकू को भीदेखा। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। इसमौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह, के साथ ही शहर के तीनों कोतवाल और अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button