रामपुर

Rampur News: जयाप्रदा को गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर करने के पुलिस को दिए आदेश

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST

रामपुर। आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में पूर्व सांसद जयाप्रदा को एमपीएमएलए कोर्ट ने उनके अधिवक्ता की ओर से दिए गए प्रार्थनापत्र को खारिज करते हुए फिर से गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही एसपी को पत्र लिखकर जयाप्रदा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिया है। कोर्ट की ओर से उनके जमानतियों को भी नोटिस जारी किए हैं। अब इस मामले की सुनवाई 19 दिसंबर को होगी।

स्वार और केमरी थाने में लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 2019 में दो मुकदमे कायम कराया गए थे। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। स्वार में दर्ज एक मामले में अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है और पूर्व सांसद को अपने बयान दर्ज कराने हैं लेकिन वह बयान दर्ज कराने कोर्ट नहीं पहुंच रही है, जबकि केमरी थाने में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अभियोजन की गवाही चल रही है लेकिन पूर्व सांसद इस मामले में भी कोर्ट नहीं पहुंच रही हैं। कोर्ट लगातार दोनों मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता असगर ने पूर्व सांसद की ओर से गैर जमानती वारंट को निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसका अभियोजन की ओर से विरोध किया गया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने पूर्व सांसद का प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक को आदेश दिए हैं कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करे। कोर्ट ने उनके जमानतियों को भी नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button