रामपुर

Rampur News: जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Connect News 24

रामपुर। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के कई कॉलेजों के छात्रों ने दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में 25-30 किलोग्राम भार वर्ग में अर्श, 36-40 किलोग्राम भार वर्ग में केशव, 41-45 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम और 55 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक शर्मा विजेता रहे। अंडर-17 में 35-40 किलोग्राम भार वर्ग में शेखर, 41-45 किलोग्राम भार वर्ग में नितिन, 46-50 किलोग्राम भार वर्ग में राजू यादव, 61-65 किलोग्राम भार वर्ग में अब्दुल अहमद विजेता घोषित हुए।

अंडर-19 में 41-45 किलोग्राम भार वर्ग में रितेश यादव और 61-65 किलोग्राम भार वर्ग में उशैद जैन विजेता बने। सभी विजेताओं को प्रभारी प्रधानाचार्य रामतीर्थ शर्मा ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि अब ये खिलाड़ी मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button