रामपुर

Rampur News: पंचायत भवन में गंदगी मिलने पर प्रधान का मानदेय काटा

Connect News 24

रामपुर। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और सीडीओ नंद किशोर कलाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए। पंचायत भवन में गंदगी पर ग्राम प्रधान का एक माह का मानदेय काटा।

डीएम ने उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के सत्यापन के कार्य को प्रभावी बनाएं। जनपद में गेहूं खरीद प्रक्रिया प्रभावी और अवैध भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। गरीबों को खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की। निर्माणाधीन गोशालाओं के संचालन के बारे में दिशा-निर्देश देते हुए सीवीओ को निर्देश दिए कि सड़क या खेतों पर छुट्टा पशु दिखने चाहिए। इनको गोशालाओं में संरक्षित किया जाए। सीएमओ से हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों की स्थिति के बारे में जानकारी की और कहा कि नियमित रूप से निरीक्षण की लोगों से फीडबैक लेते रहें। डीपीआरओ और निकायों के ईओ को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 मई से व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। विगत दिनों डीएम के स्वार तहसील के ग्राम पंचायत धनोरा निरीक्षण में पंचायत भवन परिसर में गंदगी पाए जाने पर ग्राम प्रधान का एक माह का मानदेय काटने के निर्देश देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्रावली तलब की। डीएम ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिटमें अपना उद्यम स्थापित करने के लिए जिन उद्यमियों ने एमओयू दिया था उन्हें किसी भी कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। यह शासन की प्राथमिकता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button