रामपुर

Rampur News: आवश्यकता के अनुसार तैयार करें स्कूल के विकास की योजना

Connect News 24

टांडा। समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण राजकीय इंटर कॉलेज टांडा में आयोजित किया गया। जिसमें राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर सुधीर यादव ने विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति के स्वरूप, गठन, उसके प्रशासनिक, प्रबंधकीय तथा वित्तीय दायित्यों, उप समितियों,उनके कार्यों, बैठकों, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अपने-अपने विद्यालय की आवश्यकता के अनुसार विद्यालय विकास योजना बनाना सिखाया और विद्यालय के अध्यक्षों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। इस प्रस्तुतीकरण में अपने-अपने विद्यालय की आवश्यकता के अनुसार विद्यालय विकास योजना बनाई। जिसमें विद्यालयों की मरम्मत, शिक्षक कॉलोनी, प्रयोगशाला उपकरण, सोलर पैनल के इनवर्टर स्मार्ट क्लास बनाए जाने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। प्रशिक्षण की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज टांडा, अरविंद कुमार भास्कर तथा साधना बिश्नोई ने दीप प्रज्ज्वलन करके की।

प्रशिक्षण के अंत में समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। इस अवसर पर प्रमोद कुमार शादाब, संतोष कुमार, आशुतोष यादव, विमला जगदीश सिंह, मोहम्मद आजम, अंशु सैनी अमित कुमार गौतम,नाजिया, बबली, प्राची शर्मा राजीव कुमार, सतपाल सिंह, मोहम्मद फारूक, अतुल कुमार दीपक अर्चना शिवानंद यादव, परवेज जितेंद्र कुमार सीमा, करन, पूनम, पार्वती आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रमोद कुमार ने तथा संचालन सुधीर यादव ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button