Rampur News: रामपुर ने आगरा को हराकर जीता फाइनल
रामपुर। उप्र वेटरन्स चैलेंजर्स क्रिकेट ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में रामपुर ने आगरा को 7 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। रामपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आगरा की टीम 150 रन ही बना सकी।
रामपुर वेटरन्स की ओर से उस्मान ने 43, मोहसिन ने 25 और रवि चावला ने 23 रन बनाए। आगरा वेटरन्स के गेंदबाज सुमित ने 2 विकेट चटकाए। आगरा वेटरन्स की ओर से हरवीर ने 36 और धीरज ने 27 रनों की पारियां खेलीं लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। रामपुर वेटरन्स के गेंदबाज विजय ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड उस्मान ख्वाजा और मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड रवि चावला को दिया गया। हरिओम यादव को बेस्ट बल्लेबाज और सुमित को बेस्ट गेंदबाज का खिताब मिला। मुख्य अतिथि सीओ सिटी अनुज चौधरी, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गोपाल शर्मा व शशिकांत खंडेकर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट से उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया गया है। जोकि देश के अन्य प्रदेशों की टीमों के साथ मैच खेलेगी। एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. तनवीर, अध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव सचिन मित्तल और अमित जैन आदि मौजूद रहे।