रामपुर

Rampur News: परीक्षा कार्यक्रम के विरोध में आए छात्र

Connect News 24

रामपुर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 15 दिसंबर से 20 जनवरी तक सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। छात्रों ने केवल दो-तीन महीने की पढ़ाई में परीक्षा कराने का विरोध किया है। उनका कहना है कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हुए दो महीने भी नहीं हुए हैं। तृतीय और पंचम के प्रवेश चल रहे हैं। ऐसे में समय पूर्व परीक्षा कराना सही नहीं है।

दो दिन पहले ही रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की मुख्य/बैक परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। इसको लेकर स्नातक में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं ने विरोध जताया है। सोमवार को राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में कुछ छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. दीपा अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा। छात्रों का कहना है कि दाखिला लिए अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं।

स्नातक तृतीय सेमेस्टर और पंचम सेमेस्टर की अभी तक प्रवेश प्रक्रिया ही चल रही है। ऐसे में परीक्षाएं कराना छात्रों के साथ अन्याय है। प्रत्येक सेमेस्टर में कम से कम चार माह का शिक्षण कार्य कराने के बाद ही परीक्षाएं होनी चाहिए। कहा कि हर वर्ष 23 दिसंबर से दो जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहता है। शीतकालीन अवकाश के बीच में परीक्षाओं को कराना विश्वविद्यालय की हठधर्मिता है।

बोले छात्र

परीक्षाएं जनवरी के बाद ही होनी चाहिए। कम से कम पढ़ाई को एक माह का समय और मिल जाएगा। यदि परीक्षाओं की तिथि में बदलाव नहीं हुआ तो छात्रों का इसमें नुकसान होगा।

अजीम, छात्र स्नातक प्रथम सेमेस्टर

सेमेस्टर छह महीने का होता है। अभी छात्रों को तीन महीने भी पूरा नहीं हुए कार्यक्रम जारी कर दिया। बिना तैयारी छात्र परीक्षा देंगे तो उनकी बैक आएगी।

सुमित, छात्र स्नातक तृतीय सेमेस्टर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button