रामपुर

Rampur News: व्यावसायिक ट्रेडों की पढ़ाई कर आत्मनिर्भर बनेंगे विद्यार्थी

Connect News 24

रामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन ककरौआ स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज में अब छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के जरिये आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। कॉलेज में इस वर्ष व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित ट्रेडें प्रदान की गई हैं। जिससे विद्यार्थी पढ़ाई करके अपने आपको आत्मनिर्भर बनाकर भविष्य में अपना रोजगार स्थापित कर सकेंगे।

बदलते समय के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ाई का तरीका भी बदला है। विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं का संचालन होने लगा है। विद्यार्थी ऑनलाइन एप के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं। इन विद्यालयों में स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार की वार्षिक कार्ययोजना 2023-24 में प्रदेश भर के 556 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न ट्रेड प्रदान की गईं हैं।

कक्षा नौ में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुरूप सातवें अतिरिक्त विषय के रूप में व्यावसायिक विषय को ले सकते हैं। जिले में एकमात्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज ककरौआ में व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित चार ट्रेड आईं हैं। इस सत्र में इनकी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। ट्रेड की पढ़ाई कर विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनेंगे और भविष्य में रोजगार स्थापित कर सकेंगे।

इंसेट

-इन ट्रेडों की होगी पढ़ाई

-ऑटोमोटिव चार पहिया प्रशिक्षण

-एग्रीकल्चर व डेयरी फार्म ट्रेड

-एग्रीकल्चर क्राॅप कल्टीवेट

-फूड इंडस्ट्री जेम, जेली और केचअप बनाना

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज ककरौआ में व्यावसायिक शिक्षा के तहत चार ट्रेडों की पढ़ाई कराई जाएगी। जिनके जरिए छात्र-छात्राएं अपना भविष्य संवार सकते हैं। ट्रेड सीखकर विद्यार्थी हुनरमंद बनेंगे।

– मुन्ने अली, जिला विद्यालय निरीक्षक रामपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button