रामपुर

Rampur News: मिलकखानम पीएचसी के गेट पर हुआ प्रसव, जच्चा-बच्च स्वस्थ

Connect News 24

मिलकखानम (रामपुर)।

बुधवार देर रात पीएचसी में प्रसव के लिए आई महिला का गेट पर ही प्रसव हो गया। हालांकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

थाना अजीमनगर क्षेत्र के खेड़ा खिमौतिया गांव निवासी रमेश की पत्नी सुषमा को बुधवार रात प्रसव पीड़ा हुई, तो उसने रात करीब डेढ़ बजे एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस की मदद से गर्भवती को मिलकखानम पीएचसी लाया गया। एम्बुलेंस पीएचसी परिसर में घुसी ही थी कि स्ट्रेचर पर उतारने के दौरान महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। महिला को जननी सुरक्षा कक्ष में ले जाया जा रहा था कि गेट पर ही प्रसव हो गया। इस बीच एएनएम महिला किसी तरह ओटी में ले गई। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। लेकिन यहां तैनात एएनएम की लापरवाही को लेकर लोगों में रोष है।

– प्रसव के लिए पीएचसी आई महिला को ओटी में ले जाने के दौरान प्रसव हुआ, जिसे तत्काल ही एएनएम ने उचित उपचार दिया और देखभाल की। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं जिन्हें घर भेज दिया गया है। – डाॅ. सतीश कुमार,

चिकित्सा अधिकारी, पीएचसी मिलक खानम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button