रामपुर

Rampur News: आज जितिन प्रसाद, कल डिप्टी सीएम आएंगे रामपुर

Connect News 24

रामपुर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को रामपुर आएंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 सितंबर को रामपुर आएंगे। उनके आगमन को लेकर एक ओर जहां प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं। वहीं दूभाजपाइयों ने भी स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की है।रामपुर में दो दिन के भीतर दो बड़े नेता आ रहे हैं। शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचेंगे। वे यहां सर्किट हाउस का निरीक्षण करेंगे साथ ही उत्सव पैलेस में भाजपाइयों की सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह लालपुर पुल का भी उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं 30 सितंबर को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे।

दोनों नेताओं के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारी की एक बैठक राम विहार स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने बताया कि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद प्रातः 10 बजे कोसी मंदिर रोड पर उत्सव पैलेस में सभा को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 30 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे रामपुर आ रहे हैं। उनके आगमन के बारे में चर्चा करते उनके कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा गई। बैठक में सांसद घनशाम सिंह लोधी, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, विधायक आकाश सक्सेना, सूर्य प्रकाश पाल, मोहनलाल सैनी, अभय गुप्ता, रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button