रामपुर

Rampur News: व्यापारियों व किसानों ने की मंडी का फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग

Connect News 24

बिलासपुर। नगर क्षेत्र की नवीन मंडी का ट्रांसफार्मर बीते पांच दिनों से फूंका हुआ है, मगर शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने अभी तक फुंका का हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला है, जिसके कारण व्यापारी व किसान परेशान हैं। उन्होंने एक्सईएन से तत्काल बिजली का फुंका हुआ ट्रांसफार्मर बदलवाने जाने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन चड़ूनी जिलाध्यक्ष गुरचरन सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कुछ व्यापारी व किसान शनिवार की शाम एक्सईएन कमरुद्दीन सिद्दीकी से मिले। उन्होंने एक्सियन को बताया कि नगर की नवीन मंडी में रखा बिजली का ट्रांसफार्मर बीते पांच दिनों से फुंका हुआ है, जिसके कारण मंडी क्षेत्र में पूरी तरह से अंधेरा है और व्यापारी व किसान परेशान हैं। उन्होंने बताया कि मंडी समिति करीब डेढ़ लाख रुपए का बिजली का बिल प्रति माह अदा करती है। बिजली न होने की वजह से व्यापारी और किसान परेशान हैं। उन्होंने तत्काल फुंका हुआ बिजली का ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग की। एक्सईएन ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही फुुंके हुए ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर रखवा देंगे। एक्सईएन से मुलाकात करने वालों में तराई खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रतिराम यादव, विनोद जैन आदि मुख्य थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button