Rampur News: टीएमयू की खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, खंती में पलटी
रामपुर। मुरादाबाद से छात्रों को लेकर आई तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की बस में मेहंदीपुर गांव के पास पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि, तब तक छात्र उतर चुके थे लेकिन चालक बस में ही सवार था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस खंती में जा गिरी। आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसे चोट नहीं आई। यह हादसा सोमवार की शाम 6:30 बजे मिलक क्षेत्र के ग्राम मेहंदीपुर गांव के पास हुआ। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद की बस विद्यार्थियों लेकर मिलक क्षेत्र के ग्राम मेहंदीपुर आई थी। मेहंदीपुर में जैसे ही बस से विद्यार्थी उतरे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की बस टक्कर लगने के बाद खंती में जा गिरी। टक्कर लगने के बाद ड्राइवर चिल्लाने लगा। आसपास के लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसे चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंचे सीओ एवं कोतवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया और बस को खंती से निकलवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।