रामपुर

Rampur News: छात्रावासों और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों का सत्यापन शुरू

Connect News 24

रामपुर। पिछड़ा एवं दिव्यांग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों को हुनरमंद बनाया जाएगा। साथ ही उनको रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए दिव्यांग विभाग की ओर से कवायद शुरू की गई है। उन्होंने रजा लाइब्रेरी में होने वाले स्थापना दिवस समारोह में लगने वाली प्रदर्शनी में दिव्यांगों के हुनर के स्टाल लगाने को कहा।

पिछड़ा एवं दिव्यांग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव रविवार को रामपुर में थे। उन्हें शासन ने स्वच्छता अभियान का रामपुर का नोडल अधिकारी भी बनाया है। नोडल अधिकारी के रूप में आए प्रमुख सचिव ने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि शासन की मंशा दिव्यांगों को हुनरमंद बनाकर उनको रोजगारपरक योजनाओं से जोड़ने की है। इसी दिशा में सरकार काम भी कर रही है। प्रदेश के सात जिलों में चाइल्ड डे केयर सेंटर खोले गए हैं। इस सेंटर में आने वाले दिव्यांगों को हुनर मंद बनाने की कोशिश हो रही है। इसके साथ ही दिव्यांगों के लिए समेकित शिक्षा के कालेज भी खोले गए हैं।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के हुनर को निखारने का काम किया जा रहा है। इनको स्वाबलंबी बनाने के लिए उनको बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में लगने वाली प्रदर्शनियों में दिव्यांगों के स्टाल लगाने की बात कही है। रजा लाइब्रेरी के स्थापना दिवस के मौके पर दिव्यांगों के हुनर के स्टाल लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग द्वारा संचालित सभी कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों और छात्रावासों के सत्यापन के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसमें कोई गड़बड़ी मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button