रामपुर

Rampur News: जलमग्न हुआ रामपुर, घरों में भरा पानी, सड़कों पर चली नाव

Connect News 24

Rampur submerged, houses filled with water, boat plying on roads

रामपुर में गुरुवार की सुबह बारिश में जौहर रोड पर जल भराव से गुजरती युवतियां।   संवाद

रामपुर। बुधवरा रात एक बजे से बृहस्पतिवार शाम तक हुई 70.3 एमएम की बारिश से रामपुर समेत कई इलाके जलमग्न हो गया। सड़कें लबालब हो गईं, घरों में पानी भर गया। रोडवेज बस अड्डा, स्कूल, अस्पताल, रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए। गलियों में इतना पानी भर गया कि लोग रबर की नाव चलाने लगे। बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मानसूनी बारिश ने रामपुर शहर में बारिश के दौरान जगह-जगह पानी भर गया। मोहल्ला शक्तिपुरम, घेर पीपल खां, शुतरखाना, सीबीगंज, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, महिला डिग्री कॉलेज, रजा डिग्री कॉलेज, सराय गाजीर, डायमंड कालोनी, नादर रोड, स्टार चौराहा, गांधी समाधि रोड, जौहर रोड, शहीदे आजम कालोनी समेत कई इलाकों में जल भराव हो गया। निजी अस्पताल, दुकान, शोरूम, गंज थाना, मकान समेत मोहल्ले के मोहल्ले डूबे दिखाई दिए।

पानी इतना भर गया तो लोगों रबर की नाव चलाने लगे। बच्चे भी कागज की नाव तैराते नजर आए। दिन भर हर गली-मोहल्ले में पानी भरा रहा। इस दौरान नगर पालिका की साफ-सफाई की पोल भी खुल गयी। जगह-जगह कचरा और नाले की गंदगी पड़ी दिखाई दी। इस दौरान कई कई जगह लोगों के लिए यह बारिश मुसीबत बनकर टूट पड़ी। इस दौरान दिन भर प्रशासनिक और पालिका के अधिकारी और कर्मचारी हालात सुधारने की कोशिश में लगे रहे। पालिकध्यक्ष सना खानम ने जगह-जगह सफाई कर्मचारियों को साफ-सफाई करने के लिए लगा दिया।

रामपुर शहर में नाले ऊफान पर आने से पोकलैंड मशीन निकालनी पड़ गयी। यहां पर ताशका मझरा पर पोकलैंड मशीन से साफ-सफाई करायी गई। वार्ड 31 शुतरखाना में बच्चों ने जल भराव के बीच अपनी वोट निकाल ली और मस्ती करते नजर आए।

टांडा में स्वास्थ्य केंद्र ढूबा

टांडा। बारिश से नगर के अधिकांश मोहल्लों में जलभराव हो गया और नाले नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। जल निकासी की समस्या होने के कारण नगर का सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तथा टीकाकरण केंद्र पूरी तरह पानी में डूब गया। जिसके कारण अस्पताल आने वाले मरीजों को गंदे पानी में ही चल कर अपना इलाज कराने आने पर विवश होना पड़ा।

मिलक में तैरकर निकले विद्यार्थी, रसोइयों का खाना बर्बाद

मिलक। शुक्रवार की सुबह बारिश का सिलसिला गुरुवार की देर रात से ही शुरू हो गया था। लगभग 10 घंटे लगातार बारिश पड़ने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। नगर के मोहल्ला नसीराबाद, असदुल्लापुर, बशीर नगर, बाल्मीकि बस्ती,रामसिंह की मणी आदि बस्तियों में पानी दो से तीन फीट तक रोड पर जमा हो गया। नाले नालियां बंद होने के कारण पानी घरों में वापस जाकर कमरों और रसोइयों तक चला गया। विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों को पानी में होकर गुजरना पड़ा। वहीं सड़कों पर आवाजाही बंद रही।

जल स्तर बढ़ने पर निकले अधिकारी

शाहबाद। मूसलाधार बारिश के कारण अधिकांश स्थानों पर जलभराव हो गया। नगर पंचायत शाहबाद के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र सिंह अपनी पूरी टीम के साथ नगर का भ्रमण करने निकल गए। जहां पर नाले और नालियां चोक देखते ही तुरंत सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई। मदारपुर गांव के घाट पर रामगंगा और कोसी नदी मिलती है। इन नदियों में जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। जलस्तर को देखने के लिए शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार और सिंचाई विभाग के जेई मुदित माथुर मदारपुर घाट पर पहुंचे। एसडीएम ने प्रधान समेत सभी ग्रामीणों से नदी के बढ़ते हुए जलस्तर के बीच नदी पार करके खेतों पर न जाने की अपील की है। बाढ़ चौकियों पर तैनात लेखपालों को उन्होंने निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा है कि किसी भी अवस्था में ग्रामीण नदी पार न करें। क्योंकि पूर्व में नदी पार करते समय कई ग्रामीणों की मौत हो गई है।

जगह-जगह जलभराव

बिलासपुर, केमरी, खजुरिया, भोट। में बुधवार की देर रात शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को पूरे दिन होती रही। बारिश की वजह से नगर व क्षेत्र का आम जनजीवन जहां अस्त-व्यस्त रहा। नगर के मोहल्ला डैम कॉलोनी, शीरीमिया, साहूकारा, भट्टीटोला, सिंह कॉलोनी, लक्ष्मी नगर आदि मोहल्लों में कुछ स्थानों पर जलभराव पैदा हो गया। मगर बाद में नगर पालिका के कर्मचारियों ने बारिश हल्की होते ही जल निकासी कर दी। वहीं केमरी के मोहल्ला सिंघाड़ियान आदि मोहल्लों में भी कई स्थानों पर जलभराव हो गया था। बाजारों में भी बारिश की वजह से सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। शाम को बारिश रुकते ही बाजार में कुछ चहल कदमी दिखाई दी।

स्वार। बृहस्पतिवार की शाम तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का सिलसिला बना रहा। इसके चलते जहां आम जनता को गर्मी से निजात मिली, लेकिन नगरवासियों के लिए आफत बनकर भी टूट पड़ी। नगर के रास्तों पर जलभराव हो गया और कई जगह पानी घरों में भी घुस गया जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कत उठाना पड़ी। दोपहर तक अधिकतर लोग अपने घरों से ही नहीं निकल सके। मुख्य बाजार में में बारिश का पानी खड़ा होने से आवागमन बंद होकर रह गया। मोहल्ला रसूलपुर में पुराना स्टेट बैंक रोड पर भी जलभराव हुआ तो लोगों को उधर से गुजरने में दुश्वारी हुई।

रामपुर में गुरुवार की सुबह बारिश में जौहर रोड पर जल भराव से गुजरती युवतियां।   संवाद

रामपुर में गुरुवार की सुबह बारिश में जौहर रोड पर जल भराव से गुजरती युवतियां।   संवाद

रामपुर में गुरुवार की सुबह बारिश में जौहर रोड पर जल भराव से गुजरती युवतियां।   संवाद

रामपुर में गुरुवार की सुबह बारिश में जौहर रोड पर जल भराव से गुजरती युवतियां।   संवाद

रामपुर में गुरुवार की सुबह बारिश में जौहर रोड पर जल भराव से गुजरती युवतियां।   संवाद

रामपुर में गुरुवार की सुबह बारिश में जौहर रोड पर जल भराव से गुजरती युवतियां।   संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button